अब आन लाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे है देश के नौनिहाल

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

त्रिलोकपुर बाराबंकी। लॉकडाउन का बच्‍चों की पढ़ाई पर भी खासा असर पड़ा है। ऐसे में वर्चुअल क्‍लासेज और ऑनलाइन पढ़ाई ने बड़ा सहारा दिया है। सत्र काफी पिछड़ जाने की आशंका से परेशान स्‍कूलों के शिक्षको का ऑनलाइन शिक्षण संकटमोचक साबित हो रहा है। ऐसी पोजिशन में प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर प्रथम द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने शानदार व्यवस्था कर इस सिस्टम की निगरानी में जुटे है। न्याय पंचायत प्रभारी विजय पाल, हेड मास्टर अयोध्या प्रसाद, शुरेश चंद्र, चंद्र शेखर शिक्षा मित्र अनूप सोनी, प्रदीप मिश्रा मंगलवार को बताया की लॉकडाउन में भी ग्रुप के सभी स्‍कूलों की पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आ रही है। वर्चुअल क्‍लासेज की परिकल्‍पना ऑनलाइन माध्‍यमों से साकार हो सकी है। उन्‍होंने बताया श्श्कोरोना वायरस के खतरे के कारण स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप हो गया है। ऐसे में हम लोगो ने छात्रों की पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए ई-लर्निंग का रास्ता अपनाया है। जिसके माध्यम से छात्र अपनी पढ़ाई जारी जार रहे हैं।

बाक्स
गूगल क्लासरूम प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल
अयोध्या प्रसाद रावत ने बताया शिक्षक छात्रों के कोर्स से सम्बन्धित शैक्षिक सामग्री एवं असाइनमेन्ट पोस्ट कर रहे हैं। इसके माध्यम से छात्र अपनी शैक्षिक जिज्ञासाओं का समाधान कर रहे हैं। और अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। समन्यवक श्री पाल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण स्‍कूल-कॉलेज बंद हैं. लेकिन ऑनलाइन शिक्षण से बच्‍चों को लय में रखने में मदद मिल रही है।

बाक्स
ज्यादातर स्टूडेंट्स का मिल रहा सहयोग
शिक्षकों को घर बैठे पाठ्यक्रम को ऑनलाइन माध्‍यम से व्‍यवस्थित करने के दिशानिर्देश दिये जा रहे हैं. बच्‍चों को व्‍हाट्सअप और स्‍काइप के जरिये वर्कशीट भेजकर होमवर्क दिया जा रहा है. शिक्षक अपने छोटे-छोटे वीडियो भेजकर बच्‍चों को होमवर्क के बारे में बता रहे हैं।  हेड मास्टर श्री रावत ने कहा छात्रों से सहयोग मिल रहा है, वहीं छोटी कक्षाओं में भी ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिल रही है।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

 

 

Don`t copy text!