घर-घर जाकर दिया पोषाहार

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बाराबंकी। महिला प्रधान सुनीता यादव ने अपनी पंचायत की गर्भवती महिलाओं की फिक्र को समझते हुए गर्भवती महिलाओं को घर-घर जाकर खुद पोषाहार का वितरण कर रही हैं। लॉक डाऊन का पालन और भीड़ न जमा होने पाए इसके लिए वह अपनी जिम्मेदारी समझ कर यह सराहनीय कार्य अपने कंधों पर उठा लिया । हाथों की सफाई करने व चेहरे को ढ़ककर रखने का संदेश देते हुए मास्क उपलब्ध कराए इससे पूर्व गांव को सेनेटाइज भी कराया । ग्रामीणों से आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करा रही हैं। थाना जहँगीरबाद के निगरी प्रधान द्वारा डोर टू डोर पोषाहार वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगरी, मिश्रीपुर, रहमतनगर, खपरैला के पांचों आंगनवाड़ी केंडो पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की चैखट पर जाकर उनके हिस्से का पोषाहार वितरण किया और स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही इस बात का भी पता लगाया कि कोई परिवार भूख से परेशान तो नही है। महिला प्रधान ने महिलाओं को गर्भ के समय सावधानी, टीकाकरण, स्वच्छता, स्तनपान आदि के बारे में बताया। इस मौके पर सभी केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकत्रिया मौजूद रही।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

 

Don`t copy text!