पुण्यतिथि पर संत निष्ठा साहब सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मूर्ति अनावरण एव,सत्संग विशाल भंडारे का आयोजन
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी । बुधवार को कबीर अध्यात्म संस्थान विशालनगर मुंजापुर के सदगुरु विशाल साहब की पुण्यतिथि पर संत निष्ठा साहब सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मूर्ति अनावरण एव,सत्संग विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विकास खण्ड मसौली के ग्राम मुंजापुर विशाल नगर में सन्त कबीर अध्यात्म संस्थान परिसर में बुधवार को पूज्य सन्त निष्ठा साहेब एवं प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू के द्वारा सदगुरु विशाल देव एवं सदगुरु प्रेम देव की मूर्ति का अनावरण किया गया। सन्त निष्ठा साहेब ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि मानव जीवन बहुत ही परोपकार से मिलता है। गुरू के बिना जीवन सफल नही हो सकता है। मनुष्य आज लालच और क्रोध मे बहुत ग़लत रास्ते पर पहुंच जाता है।जिसका परिणाम जानकार पछतावा भी करता है लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इसके लिए कुछ करने से पहले शान्त आत्म की आवाज सुनेंगे तो कभी गलत रास्ते पर नही जा सकेगा।श्री साहेब ने कहा कि मनुष्यों को साधु-संतों की शरण में आने से सुख-शांति तो प्रदान होती है। लेकिन इससे पहले अपने माता-पिता की सेवा जरूर करें।उसी की प्रेरणा से आप के घरों में बेटा-बेटी भी आप की सेवा करेंगे। जिससे आप लोगों को सुख की प्राप्ति होगी। प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि मनुष्य किसी न किसी समस्या को लेकर दुःखी है।जिसका निदान भी उसी के पास है बस व्यक्ति को लालच को त्याग कर निःस्वार्थ भाव से कार्य करेंने से मन शन्ति रहेगा।श्री लू के कहा कि ईश्वर को प्राप्त करने के लिए मनुष्य को ज्ञान का पिटारा खुलने की जरूरत है। इसके लिए सन्तों की शरण में जाने की जरूरत पड़ती है। सन्तों के बताते हुए रास्तों पर चलकर सही गलत की पहचान होती है। और सुख-शांति के साथ ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है।
इसके उपरांत सन्तों की पूजा-अर्चना की गई। और भण्डारा में साध सन्तो के बाद महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान नेपाल व राजस्थान, छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि से भक्त एवं सन्त पहुंचे। इस मौके पर संत कबीर अध्यात्म संस्थान के अध्यक्ष आलोक दास, प्रांजल दास, डाक्टर राम निवास कौशिक, नागेश वर्मा, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, ग्राम प्रधान बिजय बहादुर वर्मा, अरुण यादव,आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 120 लोगों को शुगर जांच,दवा आदि का वितरण किया गया।
विद्युत उपखण्ड मसौली के द्वारा एस डी ओ अभिषेक मल्ल की अध्यक्षता में बकाया वसूली का कैम्प लगाया गया जिसमें 25 लोगो से 90 हजार बकाया वसूला गया 5 लोगो का ओ टी एस छूट में पंजीकृत कराया गया। तीन लोगों के मीटर उतारे गये । 35 कनेक्शन काटे गये ।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

