मारुति वैन का टायर बदल रहे युवक को तेज रफ़्तार बस ने कुचला, मौक़े पर दर्दनाक मौत
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी। बीती रात्रि सफदरगंज चौराहे पर मारुति वैन की पहिया बदल रहे एक 25 वर्षीय युवक को अज्ञात डबल टेकर बस ने बुरी तरह से कुचल दिया जिससे वैन चालक की मौक़े पर मौत हो गयी मृतक आर्केस्ट्रा संचालक बताया जा रहा हैं ।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसंडा निवासी 25 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार उर्फ़ पप्पू अपने बड़े भाई अमित व अन्य महिलाओ के साथ मारुति वैन नम्बर यूपी 32 एच डी 4379 से सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्काबाद बिरौली एक वैवाहिक कार्यक्रम मे गये थे वापसी के दौरान सफदरगंज चौराहे के निकट वैन की पहिया पंचर हो गयी जिससे वैन मे बैठी सभी सवारिया उतर गयी और आशीष वैन की पहिया बदलने लगा तभी अयोध्या की ओर से तेज रफ्तार मे आ रही अज्ञात नीले रंग की डबल टेकर की बस ने बुरी तरह से कुचल दिया जिससे आशीष की मौक़े पर मौत हो गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

