16 वर्षीय किशोरी का शव तालाब में मिला ।मचा हड़काम

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली मे तीन दिन से लापता एक 16 वर्षीय किशोरी का शव तालाब मे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के बाद तालाब के ईद-गिर्द भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. मौके पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रही. वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

बताते चले कि गत बुधवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली निवासी मुनीर वाल्मीकि की 16 वर्षीय पुत्री शगुन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी थी परिजनों ने लापता किशोरी की आसपास के इलाकों में खोजबीन की परन्तु उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने थाना सफदरगंज मे तहरीर दी थी। पुलिस ने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच शुक्रवार की शाम को घर के ही निकट तालाब में किशोरी का उतराया शव मिलने से हड़कंप मच गया घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया. मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतका की शिनाख्त अपनी पुत्री शगुन के रूप में की पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका शगुन के पिता लखनऊ स्थित किसी अस्पताल मे काम करते है तथा मृतका अपनी माँ व अन्य भाई बहनो के साथ रहती थी जो गत बुधवार की रात्रि से गायब थी पुलिस तालाब से संदिग्ध परिस्थितियों मे मिले शव को लेकर सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है।

Don`t copy text!