मिलगेट पर निरीक्षण करते जिला गन्ना अधिकारी किसानों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया

शमीम अंसारी

पीलीभीत। पूरनपुर चीनी मिल में चल रहे गन्ने की आपूर्ति और तौल प्रक्रिया का निरीक्षण जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत खुशी राम भार्गव एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिलगेट पर गन्ने की तौल व्यवस्था का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, मिलगेट पर ही पर्ची जारी करने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर यह भी आश्वासन दिया कि मिलक्षेत्र के सभी किसानों के गन्ने की पेराई पूरी होने के बाद ही चीनी मिल बंद की जाएगी। इसके लिए मिल प्रबंधन द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है ताकि कोई भी किसान इससे वंचित न रहे।
निरीक्षण के दौरान गन्ना किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Don`t copy text!