बरकतों के महीने का आगाज होते ही पहला रोजा क्षेत्र के तमाम मासूमों ने रखकर देश में अमन चैन भाई चारा कायम रहने के लिये दुआयें मांगी।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। बरकतों के महीने का आगाज होते ही पहला रोजा क्षेत्र के तमाम मासूमों ने रखकर देश में अमन चैन भाई चारा कायम रहने के लिये दुआयें मांगी।
बताते चलें कि रमजान मुबारक का आगाज होते ही पहला रोजा रखने की खुशी तमाम मासूमों के चेहरे पर चमक देखी गयी। कस्बे के छोटा इमामबाड़ा निवासी अरमान, फरमान, हुसैन, ताहा तुराब सहित तमाम मासूमों ने खुदा की रजा के लिये दिन भर प्यार भूख की परवाह न रोजा रखकर नमाजे अदा कर इफ्तार के समय हाथ उठाकर देश दुनियां में अमन भाई चारा कायम रहने की दुआएं की। वहीं पहले रोजे के मद्देनजर बाजार में भारी भीड़ बनी रही। जहां सहरी इफ्तारी हेतु विभिन्न प्रकार की दुकानों को सजाया गया‌। जिसमें निजामुद्दीन की बुंदिया खस्ते, जियाउद्दीन का मशहूर शाही टुकड़ा, पांचू के शिरीमाल बेसन कुछ रोटी, जाबिर के कोलचे, नफीस की बैगनी ताबिश के फल, बाबू के लच्छे, इब्ने वफ़ा के बिस्कुट, सगीर के रबड़ी, रसमलाई, वकील की खुजूर, नबी अहमद, गोझिया, कामरान, की मिठाई की दुकान पर देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही।अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!