तमाम सख्ती के बावजूद भी धरती का सीना चीर रहे खनन माफिया

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। तमाम सख्ती के बावजूद भी धरती का सीना चीर कर मिट्टी खनन का कार्य करने वाले खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है। ताजा मामला शनिवार की रात्रि मे उस समय सामने आया जब शादी से वापस लौट रहे युवक ने देखा कि बिना परमिशन एव खेत मालिक की जानकारी के खेत मे मिट्टी खनन किया जा रहा हैं।
बताते चले कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर कटरा पुलिस चौकी के इर्द गिर्द वर्तमान समय मे मिट्टी खनन का कार्य जोरो से चल रहा है कुम्भकरणी नींद मे सोई सफदरगंज पुलिस सब कुछ जान बुझ कर अनजान वनी हुई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खनन माफिया प्रतिदिन पुलिस की सेवा मे हाजिर होकर रात्रि भर उपजाऊ भूमि का सीना चीर कर काली कमाई कर रहे है। मिट्टी खनन का ताजा मामला उस समय सुर्खियों मे आया जब शनिवार की रात्रि मे रामपुर कटरा निवासी रामगोपाल का पुत्र एक वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे तो देखा की खेत मे पुक्लैंड से मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर ट्राली मे भरी जा रही है जो बगैर् परमीशन एव खेत मालिक की जानकारी मे खनन किया जा रहा था।
किसान रामगोपाल ने थाना सफदरगंज मे मिट्टी खनन मे लगे अर्जुन यादव, मुकेश यादव पुत्र ननकऊ ,ललित यादव पुत्र सीताराम, सुरेंद्र शुक्ला पुत्र बलराम, मानू वर्मा पुत्र अज्ञात के विरुद्ध थाना सफदरगंज मे चोरी से मिट्टी खनन करने की शिकायत की है।अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!