गाली देने का विरोध करने पर कई लोगों ने मिलकर पीटा दी जान से मारने की धमकी ।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी। चारपाई पर बैठकर गाली ग्लौज देने का विरोध करने पर कई लोगों ने मिलकर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाना जैदपुर में शिकायती पत्र देते हुये कार्यवाही की मांग की है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार रामू पुत्र रामचन्द्र ग्राम शाहपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ने थाने में शिकायत करते हुये बताया कि दिनाँक 28-2-025 को समय लगभग 4.00 शाम को गाँव के ही अनन्त कुमार पुत्र दीनदयाल अजय पुत्र हरिश्चन्द, अमर सिंह पुत्र हरिश्चन्द व हरिश्चन्द पुत्र पन्ना-लाल चारपाई पर बैठे दारु शराब के नशे में गन्दी गन्दी गालिया दे रहे थे तभी प्रार्थी व प्राथों के गाँव के ही हरिश्चन्द पुत्र चन्द्रपाल के विरोध करने पर विपक्षी जन ने लात घूसो तथा लाठी डन्डो से प्रार्थी व हरिश्चन्द को मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी दी है वहीं जैदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

