डिजिटल वॉरियर” के रूप में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। दिनांक 05.03.2025 को महिला थाना पुलिस टीम द्वारा आदर्श डिग्री कॉलेज देवा, बाराबंकी में उ0प्र0 पुलिस के अभियान “डिजिटल वॉरियर” के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फेक न्यूज के खण्डन, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता एवं पुलिस के सराहनीय कार्यों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किए जाने के लिए युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं कॉलेज के छात्रों को उ0प्र0 पुलिस का “डिजिटल वॉरियर” बनाए जाने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। छात्रों को साइबर क्राइम एवं फेक न्यूज़ को रिपोर्ट करने, सामाजिक दायरे में फेक न्यूज़ एवं साइबर अपराध के प्रति अपने परिवारीजनों एवं मित्रों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पर SO महिला थाना श्रीमती मुन्नी देवी मय टीम मौजूद रहीं।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!