ग्राम रोजगार सेवकों ने दी राशन साम्रगी

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

 

बाराबंकी। ग्राम रोजगार सेवक संगठन ने बाबा केदारनाथ नाथ सेवा समिति बाराबंकी को जरूरी राशन सामग्री भेट की।रोजगार सेवक संगठन जिलामहामंत्री दिलीप यादव ने बताया कि संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में आज रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह के माध्यम से केदारनाथ सेवा समिति बाराबंकी को करीब 12 कुन्तल खाद्यान्न आटा, चावल,आलू ,कड़वा तेल,सब्जी मसाला,नमक आदि भेट किया।जिससे कोरोना महामारी में कोई गरीब भूखा न सोए।बाबा केदार नाथ सेवा समिति बाराबंकी द्वारा प्रतिदिन भोजन के पैकेट गरीबों में  बांटे जा रहे है। जो बहुत ही सरहानीय कार्य है।इस मौके पर उपायुक्त श्रम नरेंद्र देव द्विवेदी ,संगठन के जिलासचिव दीपक सिंह,राजकुमार वर्मा ,ज्ञानेंद्र वर्मा,अतीक अहमद, पवन यादव ,अनूप वर्मा व बाबा केदारनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, डॉ वीरेंद्र वर्मा, संदीप सागर, रूद्र प्रताप सिंह सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!