फोटो नं-4
बाराबंकी। कोरोना वायरस से निपटने के लियें अच्छे कार्य को लेकर आज एडीएम व एसडीएम को सम्मानित करते हुवे शुक्रिया अदा किया। सपा छात्र नेता दानिश सिद्दीकी व इंसानियत फॉउंडेशन के चेयरमैन हुमायूँ नईम खान एडवोकेट के नेतृत्व में आज अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता एवं उपजिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय को कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौरान किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए पूर्व जिला सचिव, यूथ ब्रिगेड, बाराबंकी राशिद अंसारी द्वारा निर्मित अंग वस्त्रों को भेंट किया गया, इस अवसर पर एडवोकेट हुमायूं नईम खान ने सभी जनपद के मुसलमानों से अपील की कि वे सभी लोग घरों में रहकर ही इबादत करें और रोजा रखे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसी कड़ी में छात्रनेता दानिश सिद्दीकी ने कहा कि बहुत जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से निकले तो मास्क लगाकर ही निकले। इस मौके पर विशेष रूप से समाजवादी साथी एडवोकेट सुहेल अहमद राईन, अशफाक अली मालिक, मयंक गोस्वामी भी मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

