विवाद के चलते दबंगो ने अधेड़ का किया अपहरण पीड़ित ने लगाया हत्या का प्रयास का आरोप

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बाराबंकी। मसौली थाना के मसूदामऊ बाग किनारे एक अधेड़ अचेत अवस्था मे मिला जिस पर धारदार हथियार से गहरी चोट पहुचाई गई है। पीड़ित ने पड़ोसी गांव के दो युवकों पर घर से अपहरण हत्या करने का आरोप लगाया है दोनों के बीच दो दुकानों को लेकर विवाद चल रहा इसको लेकर आरोपियो ने पीड़ित पर आगजनी का मामला भी दर्ज कराया है। थाना जंहागीरबाद इलाके के बेरिया निवासी समपति रावत 50 पुत्र नागेश्वर और पड़ोसी गांव मोतीनगर निवासी रामु वर्मा , दिन्नू वर्मा पुत्र प्रकाश के बीच बेरिया चैराहे पर बनी दो दुकानों को लेकर अरसे से विवाद चल रहा है। इस विवाद में आरोपियो ने पीड़ित पर 12 फरवरी 020 को  दुकानों में आगजनी करने का मामला दर्ज कराया गया था। बुधवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मसूदामऊ गांव के पास सम्मति रावत को अचेत अवस्था मे लहूलुहान हालात में पाया। पीड़ित के मुताबिक उसे रात 10 बजे कई लोगो उठा ले गये और एक अज्ञात कमरे में रखा। सुबह करीब 4 बजे उसकी एक बाग में हत्या करने की कोसिस की लेकिन पीआरवी का एक वाहन हूटर बजाते आते सुनाई पड़ा इससे हमलावर भाग गए। लहूलुहान पीड़ित पास के गांव मसूदामऊ पहुच कर ग्रामीणों से मदद मांगी। पुलिस ने घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया। जिसकी गर्दन में 6 टांके लगे है।

दबाव बनाकर जबरन कराया सुलह

थाने से घर आये पीड़ित ने दर्जनों ग्रामीणों और कैमरे के सामने कहा कि पुलिस ने बहुत डराया कहा कि इसे बंद करके इसी के खिलाफ मुकदमा लिखो पीड़ित के मुताबिक वह काफी डर गया। इस बीच पुलिस ने लालच देकर 1 हजार रुपया इलाज को दिए और एक सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। इस बाबत पुलिस ने बताया कि पीड़ित दो युवकों को फसाने की साजिश की थी उसने लिख कर दिया है। पीड़ित की गर्दन पर काफी गहरा घाव और चिकित्सीय परीक्षण में 6 टांके इस। बात के गवाही है घटना हुई है। फिलहाल इस घटना को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी हो चुकी है। इस बाबत पीड़ित ने बताया कि हम कार्यवाही चाहते है लेकिन डरता हूँ कि पुलिस हमको ही जेल में न डाल दे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

 

Don`t copy text!