डीएम ने किया कवारेन्टीन संस्थान का निरीक्षण
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट
त्रिलोकपुर बाराबंकी। लॉक डाऊन में देश भर के शहरों में फंसे जनपद के लोगो को लाकर 14 दिनों तक कवारेन्टीन के लिए बेरिया गांव स्थित गुलाब देई इंटर कालेज और बिहारी लाल डिग्री कालेज को सेंटर बनाया गया है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी पुलिस कप्तान के साथ मौका मुयना किया। थाना जहँगीरबाद इलाके के बेरिया में बने दोनों कालेजो के 25 कमरों को इसके लिए तैयार किया गया है। एडीओ पंचायत अखिलेश कुमार ने बताया कि तहसील में अब तक 9 सौ लोगो को चिन्हित किया जा चुका है। इसकी शंख्या काफी है। कई वाहन गैर प्रदेशो में फंसे लोगों को लाने के लिए भेजे जा चुके है। इस कार्य मे प्रसाशन पूरी तरह सक्रिय है।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

