बाराबंक । विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत गोडवा गवारी स्थित श्री रामजानकी मंदिर पर विगत वर्षो की भांति शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन आर एस बी महाविद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर आर एस वर्मा द्वारा किया गया जिसमे सैकड़ो भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
बताते चले कि ग्राम पंचायत गोडवा गवारी स्थित श्री रामजानकी मंदिर मे स्थापित पवनपुत्र हनुमान एवं कालेश्वर महादेव की पूजा अर्जना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। विगत 15 वर्षो से आर एस बी महाविद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर आर एस वर्मा एवं उनके पुत्र इंजिनियर सतीश कुमार वर्मा द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है शनिवार को मंदिर के पुजारी बाबा रोशनलाल दास महराज के पूजा अर्चना के बाद सर्वप्रथम कन्या भोज को भोजन खिलाया गया फिर साधू संतो को प्रसाद देने के बाद दक्षिणा दे कर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे आसपास गांवो के सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौक़े प्रधान प्रतिनिधि सुरेशचंद्र वर्मा, पूर्व प्रधान राधेश्याम, रमेश्चंद्र, रामफेर, दिनेश कुमार अरविन्द कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Related Posts

