बाइक सवार पिता पुत्र को अज्ञात बहन ने मारी टक्कर पिता की मौत पुत्र गंभीर रूप से घायल अज्ञात वाहन मौके से हुआ फरार

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। सहसवान भगता नगला निवासी स्वराज सिंह अपने बेटे देव सिंह के साथ अपनी लड़की के यहां कासगंज गया था वहां से वापसी आते समय देर शाम 8:30 बजे डकारा पुख्ता व शुकर्रा के बीच बाइक सवार पिता पुत्र को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया जिससे बाइक सवार देव सिंह पीछे बैठे स्वराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जहां ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सी एच सी सहसवान पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने स्वराज सिंह 62 वर्ष को मृतक घोषित कर दिया वहीं दूसरे घायल देव सिंह को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया वहीं घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी परिवार में कोहराम मच गया

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के सीएचसी सहसवान पहुंचा दिया जहां गंभीर रूप से घायल स्वराज सिंह 62 वर्ष पुत्र गंगा सहाय को डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया वहीं देव सिंह को गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!