बाराबंकी। लम्बी बीमारी के बाद मंगलवार को फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन से कलाकारों और फैन्स में शोक की लहर दौड़ पड़ी है इरफान खान की मौत से उनके चाहने वालो में एक मायूसी छा गई है। रंगमंच के कलाकार एवं फिल्म अभिनेता शरद राज सिंह ने कहा ऐसे मंझे हुए कलाकार की छति पूरी नही हो सकती। सभासद देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने कहा इरफान खान अभिनेता ही नहीं वह एक अच्छे इंसान भी थे।तीन दिन पहले उनकी माँ और आज उनका इंतकाल मानो उनके परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा।फिल्म डाइरेक्टर एस0 के0 प्रसाद ने भी दुख प्रकट किया । इसके अलावा कोकाबेली मोसन पिक्चर्स के डाइरेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने भी शोक प्रकट किया।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

