36 वें दिन भी वितरण हुआ भोजन पैकेट
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। आर0एस0एस प्रेरित भाजपा कार्यकर्ताओं नें 36वे दिन सामुदायिक रसोई में दिन-रात्रि भोजन बनवा कर वितरण का क्रम जारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रेरित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशान्त कुमार मिश्र के संयोजकत्व में लगातार 3 मई तक भोजन का वितरण करने के लिये संकल्प लिया है। इस सामुदायिक रसोई से फजुल्लागंज के अतिरिक्त कबीरपुर, बनवा, व मंझलेपुर ग्रामवासी भी लाभान्वित हो रहे है। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशान्त मिश्र की परिश्रम से आज 331 पैकेट फजुल्लागंज, बनवा, मंझलेपुर, नागेश्वरनाथ सहित 40 पैकेट इसमें लगे सफाई कर्मचारियों में भी वितरण किया गया स इस अवसर पर सुरेंद्र नाथ मिश्र, राजीव मिश्र,अर्चना, सुनील मिश्र, वैभव पांडेय, पवनेंद्र प्रताप सिंह, दिनकर राय, अधिवक्ता विष्णु रस्तोगी,दीपक श्रीवास्तव,देवेंद्र गुप्ता, दुष्यंत कुमार गुप्ता ,नंद लाल दीक्षित शिव कुमार, गुप्ता,विभव मिश्र, उत्कर्ष मिश्र, लालाराम चैहान आदि मौजूद रहें और वितरण में सहयोग किया।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

