मूल्यांकन कार्य में तेज़ी लायें : डॉ. प्रवेश कुमार

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन जारी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार ने एसके इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया,हाईस्कूल और इंटरमीडीएट की कॉपियों का मूल्यांकन जारी है।रविवार के लिये जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार ने एसके इंटर कॉलेज मुल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक मिला। एसके इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कॉपियां चेक हो रही हैं। मूल्यांकन स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक की देखरेख में जारी है। डीआईओएस डॉक्टर प्रवेश कुमार ने मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये है। बताया कि अब तक किसी केंद्र पर मूल्यांकन के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आयी है।मूल्यांकन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!