बेहटा गुसाई में 76 बकाएदारों के काटे कनेक्शन

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। एसडीओ शोएब अंसारी के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने बेहटा गुंसाई में बकाया बिल वसूली के लिए अभियान चलाया। 10 बड़े बकाएदारों के मीटर जब्त किए गए,एसडीओ शोएब अंसारी के नेतृत्व में शनिवार को विद्युत निगम की टीम ने गांव बेहटा गुंसाई में बकाया बिल वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 50 हजार रुपए से अधिक की बकाया होने पर गांव के 10 बड़े बकाएदारों के मीटर उखाड़ कर जब्त किए। इसके अलावा 29 लाख रुपए की बकाया होने पर 76 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अभियान से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। एसडीओ ने बताया 31 मार्च तक बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। उन्होंने बताया इस दौरान करीब 75 हजार रुपए की वसूली भी की गई। टीम में जेई दिनेश कुमार सिंह, उमाशंकर, विकास तिवारी, मनोज कुमार, बली अहमद, प्रमोद कुमार, रामप्रकाश, श्रीराम, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!