जंगली सांड के हमले से एक व्यक्ति की मौत दूसरा भाई घायल

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। खेत पर जा रहे दो सगे भाइयों पर जंगली सांड ने हमला कर दिया जिसमें बड़े भाई विष्णु 38 वर्षीय पुत्र जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा भाई नन्हे 19 वर्षीय पुत्र जगदीश निवासी ग्राम हजरतपुर थाना हजरतपुर घायल हो गया दिनांक 28 मार्च 2025 की शाम को समय करीब रात्रि 8:00 बजे विष्णु अपने भाई नन्हे के साथ खेत पर जा रहा था तभी रास्ते में जंगली साँड ने हमला कर दिया जिससे विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा भाई नन्हे घायल हो गया किसी तरह नन्हे ने परिवार वालों को सूचना दी जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और जाकर देखा की विष्णु की मौत हो चुकी है परिजनों ने थाना हजरतपुर को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और विष्णु के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूँ भेज दिया और नन्हे के लिए जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया विष्णु पैर से विकलांग था बैशाखी के सहारे चलता था और मार्केट में दुकानों पर झाड़ू लगाकर अपना गुजारा करता था विष्णु के पिता की काफी पहले ही मौत हो चुकी है मां घर में है इस घटना से मां का तथा अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पूरी घटना थाना हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर की है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!