वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने विशाल भंडारे का कराया आयोजन जिसमें सैकड़ो की तादाद में पहुंचे लोग
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान, बदायूं । वरिष्ठ भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने आज शनिवार को ब्लॉक परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन कराया जिसमें हजारों की तादाद में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बताया इस विशाल भंडारे का आयोजन माता स्वर्गीय शांति देवी जी की याद में कराया जाता है,बता दें वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव के द्वारा यह विशाल भंडारा प्रत्येक मासिक को कराया जाता है, जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस विशाल भंडारे में ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल सिंह शाक्य ,पूर्व, वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष कछला दिनेश कुमार, दहगबा ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष गुप्ता, सुभाष गोड , अवडर शर्मा , पूर्व सभासद दीपक माहेश्वरी, प्रेमपाल सिंह कश्यप,अंकित सक्सेना,सहित मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

