कदम रसूलों वाली मस्जिद में 29 वीं शब के दौरान नमाज तरावीह में कुरआन मुकम्मल हुआ

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। नगर की कदम रसूलों वाली मस्जिद दिल्ली रोड स्थित मस्जिद में 29 वीं शब के दौरान नमाज ए तरावीह में कुरआन मुकम्मल हुआ।जिसमें देश की तरक्की समाज में भाईचारे की मजबूती और गरीब मजलूमों के लिए दुआएं की। तरावीह की नमाज के बाद मस्जिद कमेटी, नमाजियों व रोजेदारों ने कुरान मुकम्मल करने पर हाफिज अब्दुल माजिद को सम्मानित किया। मौलाना सलीम अख्तर ने कहा रमजान का महीना रहमत बरकत और माफी का महीना है। इस अवसर पर नमाजियों से भरी रही मस्जिद अन्य मस्जिदों के हाफिज आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!