पीआरवी टीम द्वारा घर से रास्ता भटके मानसिक रुप से कमजोर बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उसे सकुशल किया गया सुपुर्द-

मामून अंसारी

बाराबंकी यू.पी.112 के माध्यम से पीआरवी 5491 को सूचना प्राप्त हुई कि 02-03 दिन से एक 8 वर्षीय बच्चा गांव में इधर उधर भटक रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीआरवी टीम द्वारा थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुश्कीनगर पहुंच कर बच्चे को चॉकलेट, चिप्स आदि देकर सहानुभूति पूर्वक वार्ता करते हुए नाम पता पूछने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु बच्चा मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं दे सका। पीआरवी टीम पर नियुक्त कमाण्डर हे0का0 सोनू तिवारी, सब कमाण्डर का0 महिपाल व पायलट हे0का0 रामदेव यादव द्वारा अथक प्रयास कर थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दरियावं निवासी बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उसे सकुशल सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए बच्चों को पाकर परिजनों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

Don`t copy text!