खण्ड विकास अधिकारियो ने बैंक शाखाओं में ऋण स्वीकृत/वितरण हेतु लंबित आवेदनों की समीक्षा की
आलीमा शमीम अंसारी प्रधान संपादक एसएम न्युज24
बाराबंकी, 07 अप्रैल। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में दिनांक 04.04.2025 को सम्पन्न हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में दिए गये निर्देशों के अनुपालन में एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय बाराबंकी की अध्यक्षता में दिनांक 05.04.2025 को सम्पन्न हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में दिए गये निर्देशों के अनुपालन मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सी० युवा०) योजनान्तर्गत जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को योजनान्तर्गत उनके क्षेत्र के निकटतम बैंक शाखाओं में ऋण स्वीकृत/वितरण हेतु लंबित आवेदनों की समीक्षा किये जाने के साथ साथ उक्त योजना का आम जन मानस के बीच प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र आवेदकों का ऑनलाइन www.msme.up.gov.in पोर्टल पर अधिक से अधिक आवेदन कराये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये थे।
उक्तानुसार मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी द्वारा दिए गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 07.04.2025 को खंड विकास अधिकारी, बनीकोडर, द्वारा HDFC बैंक ऑफ़ इंडिया, BDO दरियाबाद द्वारा सेंट्रल बैंक, BDO देवा द्वारा बैंक ऑफ़ बडौदा, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, BDO फतेहपुर द्वारा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, BDO हैदरगढ़ द्वारा HDFC, बैंक ऑफ़ इंडिया, BDO हरख द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया, BDO निन्दुरा द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आर्यावर्त बैंक, BDO पुरेडलई द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बरौदा, BDO राम नगर द्वारा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, BDO सिद्धौर द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया, आर्यावर्त बैंक, BDO सिरौली गौसपुर द्वारा यूको बैंक, आर्यावर्त बैंक, BDO सुरतगंज द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया, आर्यावर्त बैंक, में जाकर सी० युवा० योजना के अंतर्गत गहन समीक्षा करते हुए 25 मामलों में ऋण स्वीकृत तथा 17 मामलों में ऋण वितरण की कार्यवाही पूर्ण करायी गयी कई लाभार्थियों के पक्ष में आगामी 3 से 5 दिवस के अन्दर ऋण स्वीकृत/वितरण हेतु बैंकों द्वारा आश्वासन दिया गया ।
उक्त के अतिरिक्त BDO हैदरगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि HDFC बैंक, हैदरगढ़ द्वारा योजनान्तर्गत क्रेडिट मेनेजर द्वारा ऋण स्वीकृत/वितरण में अनावश्यक विलम्ब किया जा रहा है।
आलीमा शमीम अंसारी प्रधान संपादक एसएम न्युज24

