उझानी में निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किलखेड़ानि वासी स्व.राजेन्द्र मथुरिया के 35 वर्षीय गौरव मथुरिया की रविवार को सेफ्टी टैंक में मृतक अवस्था पाया गया ।


मृतक के भाई लकी मथुरिया ने बताया कि मृतक परसों रात करीब 9 :30 बजे करीब अपनी दुकान बढ़ा कर कहीं चले गए थे प्रातः काल जब लकी सोकर उठा तो उसके परिजनों ने बताया कि गौरव कल रात से घर नहीं आया है म्रतक के भाई ने बताया कि उसकी भाभी प्रीति ने उसके भाई के ऊपर दहेज उत्पीड़न का जूठा मुकदमा लिखा दिया था ।
दिनाँक 18-04-25 को रात्रि करीब 9:30 बजे उसका भाई दुकान बंद करके घर नहीं पहुँचा अगले दिन सुबह तक जब घर नहीं पहुँचा तो परिजनों ने दोस्तों व रिश्तेदारों में उसकी तलाश शुरू कर दी आज प्रातः 8 बजे करीब उसके भाई के मित्र ने अपने प्लांट पर बने सेफ्टिक टैंक में भरे पानी में गौरव की लाश पड़ी देखी तो उसके होश उड़ गए उसने तत्काल उसके छोटे भाई लकी को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही पहुंचे भाई ने सेफ्टी टैंक में भाई की लाश पडी देख कर डायल 112 व अपने परिजनों को सूचना दी
सूचना मिलते परिजन रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुँचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने म्रतक के परिजनों से जानकारी प्राप्त की व फॉरेन्सिक टीम के इंचार्ज संजय सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकरत्रित किए ।
समाचार लिखे जाने तक म्रतक के शव को।पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा दिया गया था

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!