ईरान में रहने वाले अल्पसांख्यकों को अपने धार्मिक आयोजनों को स्वतंत्रता पूर्वक मनाने का अधिकार हैः मूसवी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
सैयद अब्बास मूसवी ने ईरान में धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में अमरीकी रिपोर्ट निराधार बताया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में ईरान के संबन्ध में जारी की जाने वाली रिपोर्ट को ग़तल बताया है जो निराधार जानकारियों के आधार पर तैयार की गई है। अब्बास मूसवी ने कहा कि यह काम एक प्रकार से दूसरे देशों के आंतिरक मामलों में खुला हस्तक्षेप है। सैयद अब्बास मूसवी ने अमरीकी विदेश मंत्रालय की ओर से धार्मिक आज़ादी के बारे में जारी की गई रिपोर्ट के बारे में कहा कि इस रिपोर्ट में ईरान और ईरान में रहने वाले अल्पसांख्यकों विशेषकर यहूदियों के बारे में निराधार बातें कही गई हैं। उन्होंने कहा कि इस अमरीकी रिपोर्ट में पेश किये जाने वाले दावे सफेद झूठ हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद मूसवी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने संविधान के आधार पर देश रहने वाले सारे ही अल्पसांख्यकों के धार्मिक और क़ानूनी अधिकारों का सम्मान करता है। ईरान में रहने वाले अल्पसांख्यक अपने धार्मिक आयोजनों को स्वतंत्रता पूर्वक मनाते हैं।

