प्रतिबंधित गुटखा के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी ने गुटखा तम्बाकू पर पुरी तरह से प्रतिबंध लगाने के बावजूद शहर मे पुलिस की शह पर खुलेआम बिक रही है। जब इसकी जानकारी जिले के सबसे ईमानदार तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक ड़ा. अरविन्द चतुर्वेदी को हुई तो जिले के सभी थानाध्यक्षो को सख्त निर्देश दिया की अगर उनके क्षेत्र मे प्रतिबंधित गुटखा व तम्बाकू की बिक्री हुई तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। आदेश मिलते ही पुलिस विभाग मे हड़कम मच गया और पान व होलसेल मसाले की दुकानो पर छपामारी शुरू कर दी है। वहीं शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे सरथरा गांव मे प्रतिबंधित गुटखा बेच रहे दुकानदार अजय पाल सिंह पुत्र हरिनाम सिंह को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा मे प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है। पुलिस ने अजय के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है।शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!