सहसवान में धड़ल्ले से दौड़ रहे अवैध ई-रिक्शा हर रोज लगता है नगर में कई कई घंटे जाम
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। नगर में नहीं है कोई रिक्शा स्टैंड जहां चाहते हैं सड़क पर ई रिक्शा खड़े नजर आते हैं जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना उठाना पड़ता है।
दिन प्रतिदिन ई- रिक्शा की संख्या बढ़ती ही जा रही है जिसमें नाबालिक बच्चे भी ई- रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं नगर में ई-रिक्शा की भरमार से नगर के अकबराबाद चौराह बाजार विल्सन गंज मुख्य चौराह रोडवेज बस स्टैंड से पठान टोला, बिसौली रोड सहित पूरे नगर में ई-रिक्शो से जाम की स्थिति काफी उत्पन्न हो रही है ई-रिक्शा चालक रोड पर जहां चाहते हैं वहां पर ई रिक्शा खड़ा कर देते हैं इससे जाम लग जाता है नाबालिक बच्चे भी ई-रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं चौराहों पर बैठी पुलिस आराम से बैठी देखी जा सकती है जबकि सहसवान में टी आई की ड्यूटी लगा दी गई है एक सप्ताह पूर्व कुछ ई रिक्शा चालकों के चालान भी काटे गए थे उसके बाद मामला ठंडा बस्ते में पड़ गया जिससे नगर में धड़ले से अवैध ई-रिक्शा चल रहे हैं वही टेंपो भी ओवरलोडिंग सवारियां लेकर अकबराबाद चौराहे से ग्राम भवानीपुर नदायल उझानी बदायूं दहगवां गन्नौर पर चलाई जा रहे हैं जिससे हर समय बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

