मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में जुलूस निकाला,
मुकीम अहमद अंसारी
तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सौपा, ज्ञापन के माध्यम से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की की मांग,
सहसवान,बदायूं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेतृत्व में भारी तादाद में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने आओ जड़ों से जुड़े प्रांत संयोजक ब्रज क्षेत्र मोहम्मद कमर चौधरी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई हिंसक घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग करते हुए नगर के मोहल्ला पठान टोला चौधरी मोहल्ला बजरिया होते हुए नारेबाजी कर जुलूस निकाला जुलूस तहसील कार्यालय पहुंचा जहां देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन परगना अधिकारी प्रेमपाल सिंह को सौंप कर पश्चिम बंगाल मैं राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के साथ ही जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई दर्दनाक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद एवं सहायता उपलब्ध कराई जाने के साथ आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी करो कार्यवाही की मांग की।
परागनाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने ज्ञापन लेकर अस्वस्थ किया कि वह जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेज देंगे।
ज्ञापन में जम्मू कश्मीर में हुई सामूहिक हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कठोर कार्यवाही कै जाने का अनुरोध किया गया तथा पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए क्योंकि पूरे पश्चिम बंगाल और मुर्शिदाबाद में स्थानीय शासन और सरकार स्थितियों को नियंत्रित करने में विफल साबित हुई है हजारों हिंदू परिवार बेघर हो गए इस प्रकार की दुखद नरसंहार की घटना जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई इन घटनाओं की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कड़ी भर्त्सना और निंदा करता है साथी आतंकवादी तत्वों पर कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से आओ जड़ों से जुड़े प्रांत संयोजक (ब्रजक्षेत्र) मोहम्मद कमर चौधरी पूर्व विधानसभा संयोजक अवढर शर्मा, रविंद्र कुमार जौहरी, अच्छन, सलमान हैदर, पुत्तन आजाद, प्रभाकर शर्मा, सहित भारी तादाद में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

