मुख्य चिकित्साधिकारी ने डकारा पुख्ता में प्रसव सेवा उपकेन्द्र केन्द्र फीता काटकर किया शुभारंभ
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। सहसवान क्षेत्र के डकारा पुख्ता में शासन की मंशा के अनुरूप शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान के अन्तर्गत उपकेन्द्र डकारा पुख्ता पर 7 वां प्रसव सेवा का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी बदायूं डाक्टर रामेश्वर मिश्रा के द्वारा फीता काटकर किया गया इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक सहसवान डाक्टर प्रशान्त त्यागी व जिला कार्यक्रम प्रबन्धक कमलेश शर्मा व टी एस यू से अर्पित शुक्ला ग्राम प्रधान दीपक शर्मा भी मौजूद रहे।प्रसव सेवा ए एन एम श्रीमती आशा सिंह के द्वारा सम्पादित किया जायेगा।
इस उपकेन्द्र पर प्रसव सेवा प्रारंभ होने से गंगा किनारे वाले क्षेत्र वासियों को लाभ प्राप्त होगा इससे क्षेत्रीय जनता में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।
शुभारंभ के समय बी पी एम फ़राज़,सैय्यद अशफाक,गुलशन, कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी,देश दीपक शंखधार, हिमांशु,स्वालेहा ईबाद,आदि स्टाफ व समस्त ग्रामवासी , क्षेत्रीय आशा भी मौजूद रहीं।

