22 वर्षीय विवाहिता एक वर्षीय पुत्र को लेकर हुई लापता, नगर के एक मोहल्ले की है घटना पीड़ित पति ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। सहसवान थाना कोतवाली के कस्बा के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित युवक ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 199 धारा 87 के अंतर्गत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक ब्रिज किशोर को सौंपी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

