थाना कुवरगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दुगरईया देशी शराब के ठेके के सेल्समैन को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारी गोली घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुँचे एसएसपी

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना कुवरगांव क्षेत्र के बदायूँ-आंवला मार्ग पर मंगलवार को समय लगभग साढ़े 9 बजे ग्राम दुगरईया के देशी शराब के ठेके के सेल्समैन मुकेश यादव पुत्र महेशपाल निवासी ग्राम रंझौरा थाना बिनावर बदायूँ उम्र 38 वर्ष को दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार द्वारा ठेके पर आकर गोली मार दी। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर घायल सेल्समैन मुकेश यादव उपरोक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ भेजा गया। जहां पर चिकित्सक द्वारा मुकेश यादव उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण एसएसपी ब्रजेश कुमार द्वारा मौके पर जाकर किया गया है। घटना के कारण के सम्बन्ध में जांच पडताल की जा रही है। अज्ञात मोटर साइकिल सवारों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु 04 टीमें गठित की गई हैं। तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!