पटाखे जैसी आवाज बुलेट मोटरसाइकिल सवार को पड़ी महंगी..ट्रैफिक पुलिस ने काटा 10 हजार रुपये का चालान
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। भामाशाह चौक के पास बुधवार को एक युवक बुलेट बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर जा रहा था। यातायात पुलिसकर्मियों ने तेज आवाज सुनकर बुलेट सवार को रोका। उसका 10 हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही युवक को बाइक से मॉडिफाई साइलेंसर को हटाने के लिए कहा।
आवास विकास निवासी आराम सिंह के बेटे पुष्पेंद्र के नाम पर बुलेट पंजीकृत है। इस बुलेट के साइलेंसर को मॉडिफाई कराया गया। सड़क पर चलने पर बुलेट बाइक तेज आवाज और पटाखे की तरह आवाज करती है। बुधवार को पुष्पेंद्र का छोटा भाई शिवम रोडवेज बस स्टैंड की ओर से भामाशाह चौक होते हुए आवास विकास की तरफ जा रहा था। चौक के पास ही बुलेट की तेज आवाज सुनकर टीएसआई रामसेवक राठौर ने उसे रुकवाई। इसके बाद कागजों की जांच की।
टीएसआई ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से सड़क पर चल रहे लोगों का ध्यान भटकाने के साथ ही ध्वनि प्रदूषण होता है।उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी एक बुलेट का इसी तरह चालान काटा गया है।टीआईएस के अनुसार भामाशाह चौक पर पकड़ी गई बुलेट का 10 हजार रुपये का चालान काटा गया है।साथ ही साइलेंसर को हटाने की हिदायत चालक शिवम को दी गई है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

