बिसौली, बदायूं। बुधवार को सरकारी बैंकों के बड़े बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया गया। बैंक व राजस्व विभाग की टीम की भनक लगते ही बकाएदारों में हड़कप मच गया।
बैंक व राजस्व विभाग के संयुक्त अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया की बकाया राशि जमा न करने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिसमें दोषियों को जेल भेजना भी शामिल है। भारतीय स्टेट बैंक शाखा मुड़िया धुरेकी, पीएनबी शाखा, ओबीसी बिसौली द्वारा ग्राम ढ़िलवारी के लगभग 11 लाख के बकायादार हरिओम पुत्र साधुराम, घासीराम पुत्र नत्थू लाल बकायादार लगभग 6 लाख, ग्राम गंगोली के बकायादार लगभग 10 लाख रुपए की भूमि कुर्क की गई। कुर्की के समय नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव, मैनेजर अभिनव गुप्ता, फील्ड आफिसर संदीप मलिक, अमीन वीरेंद्र सिंह, अवधेश यादव, अनिल कुमार, आराम सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

