बाराबंकी। मोहर्रम पर दस दिनों तक जलसे, जुलूस, नौहाख्वानी, मातम, पैकियों की जुलूस निकाले जाएंगे। मोर्हरम को आपसी सौहार्द और मेल मिलाप के साथ मनाएं तथा शरारतीतत्वों पर नजर रखें। जुलूसों में कोई नई परंपरा नहीं डालें। यदि कोई संदिग्ध माहौल को खराब करने की कोशिश करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
उक्त बाते गुरुवार को थाना मसौली मुख्यालय पर आगामी मोहर्रम को लेकर बुलाई गयी बैठक मे उपस्थित सम्भ्रान्त जनो एव ताजियादारो से रूबरू होते हुए प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कही उन्होंने संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों, अलम जुलूसों के आयोजकों से कहा कि वे पुरानी परंपराओं का ही निर्वहन करें, कोई नई परंपरा न डालें प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखें और उनकी पहचान करके पुलिस को सूचना दें ताकि उनपर सख्त कार्रवाई की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जुलुस आप सभी लोगो का है शांति व्यवस्था बनाये रखना आप सभी की जिम्मेदारी है सभी गांव मे बनने वाले वालंटियर जुलुस मे पुलिस के सहयोगी की भूमिका निभाएंगे।
बैठक मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, चौकी प्रभारी अभिनंदन पाण्डेय, सेठ इरफ़ान अंसारी, प्रधान अनीस अफजाल अंसारी, कलीम चौधरी, मुईन अंसारी, नूर मोहम्मद, विनोद वर्मा, इक़बाल अंसारी, वली मोहम्मद, अबरार बीडीसी, मौलाना असरार, मो0 सलमान गुड्डू सहित क्षेत्र के ताजियादार मौजूद रहे।
Related Posts

