भाजपा सरकार गरीब किसान से शिक्षा को दूर करना चाहती है रोजगार के अवसर खत्म करना चाहती है, सांसद आदित्य यादव
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली, बदायूं। भाजपा सरकार गरीब किसान से शिक्षा को दूर करना चाहती है, रोजगार के अवसर खत्म करना चाहती है, विद्यालयों को मर्ज करके पीडीए परिवार के बच्चों से शिक्षा दूर करना चाहती है। उक्त विचार सपा सांसद आदित्य यादव ने बिसौली गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे, उन्होंने कहा वर्तमान सरकार में रोजगार के सारे अवसर खत्म हो चुके हैं युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं। सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौजवान का भला सपा की सरकार में ही संभव है। सपा सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया, गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना उनके निराकरण के लिए सक्षम अधिकारियों से बातचीत की और समाधान के निर्देश दिए। सांसद आदित्य यादव बिसौली विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत कार्यकर्ताओं के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आए थे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं को सुना एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सपा नगर अध्यक्ष वाजिद खांन, डा. आस मो., काजी शाहनवाज खान, एड. राहुल यादव भीष्म, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीर सिंह यादव, अंकुर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, राजेन्द्र गुरु जी, हरीश यादव, चंद्रभान जाटव, सुरेन्द्र पाल सिंह, आकाश मिश्रा, एड. अल्ताफ हुसैन, एड. मोहित मिशा, एड. इकरार अहमद, एड. सचिन यादव, जाहिद खां दबतोरा, विनोद यादव, राजीव यादव, मोहित यादव, रोहिताश मीणा, वीरेश प्रजापति, अरविंद यादव, पवन कुमार यादव, श्रीपाल यादव, अनीस फारूकी, अमित मौर्य आदि मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

