शा मुक्ति दिवस के मौके पर जैदपुर थाने में पुलिस कर्मियों ने सहित अन्य लोगों ने नशा से दूर रहने की कसम खाई।
बाराबंकी । नशा मुक्ति दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को जैदपुर थाने में पुलिस कर्मियों ने सहित अन्य लोगों ने नशा से दूर रहने की कसम खाई। साथ ही औरों को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले नुकसान आदि के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।
बताते चलें कि जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस कर्मियों सहित अन्य लोगों को शपथ दिलाते हुए थाना प्रभारी ने नशा से होने वाले नुकसान आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कोतवाल ने पुलिस कर्मचारियों को नशा न करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी लोग जीवन काल में शराब आदि किसी भी प्रकार के नशा का सेवन न करें, न ही इस तरह की गतिविधियों में उनकी कोई भूमिका होनी चाहिए। पुलिस कर्मी इससे तो दूर ही रहें, बल्कि आम नागरिकों को भी इस तरह के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशे से होने वाले नुकसान के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी देनी होगी, नशा निषेध दिवस के अवसर पर थाना जैदपुर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने नशा न करने की शपथ ली इसके साथ ही लोगों को भी जागरूक किया। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि नशा शरीर को खोखला करने के साथ पूरे परिवार को तबाह कर देता है तथा समाज की नजरों में भी आदमी गिर जाता है। इससे दूर रहने में भी हर किसी की भलाई है। शपथ लेने वालों में एसआई जैदपुर चौकी इंचार्ज विनय कुमार , एस आई रामनाथ सिंह, जयचंद सिंह, पंकज राठौर, सहित दर्जनों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहें

