तहसीलदार के नेतृत्व में बैंक व राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायादारों के विरुद्ध अभियान चलाया
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली, बदायूं। शुक्रवार को नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव के नेतृत्व में बैंक व राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायादारों के विरुद्ध अभियान चलाया। गांव में वसूली अभियान से बकायादारों में हड़कंप मच गया। तहसील क्षेत्र में प्रथमा यू.पी. ग्रामीण बैंक शाखा निजामुद्दीनपुर शाह के बकायादार गांव सिरसवा, गुलड़िया, सेंटाखेड़ा आदि गांवों में वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम में नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव, प्रथमा यू.पी. ग्रामीण बैंक मैनेजर, अमीन फकीर मुहम्मद, महेंद्र पाल शर्मा, संग्रह अनुसेवक बाकीदार महेंद्र, सूखे सिंह आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

