कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली, बदायूं। कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें सिर्फ चार फरियादी अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम राशि कृष्णा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान चार शिकायतों में से महज दो शिकायतों का निस्तारण हो सका। इस अवसर पर तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, आदि उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!