55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केवलापुर निवासी एक चिकफंड मे काम करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर मजरे केवलापुर मे उस समय हड़कंप मच गया जब एलयूसीसी चिकफंड कम्पनी मे काम करने वाले 55 वर्षीय स्वामी दयाल मिश्रा पुत्र तुलसीराम का शव गांव से सौ मीटर की दूरी पर स्थित आम की बाग़ मे लटकता मिला। बताते चले कि मृतक स्वामीदयाल मिश्रा एलयूसीसी चिकफंड कम्पनी करनैलगंज गोंडा मे शाखा संचालक एवं एजेंट के रूप मे कार्य कर रहे थे बीते वर्ष ग्राहकों का करोड़ो रुपये लेकर फरार हुई कम्पनी के बाद अलग अलग थानो मे दर्ज हुई रिपोर्टों के क्रम मे स्वामी दयाल मिश्रा को भी गत नवंबर माह मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था दो माह बाद जमानत पर आये स्वामीदयाल पुलिस की कार्यवाही और जमाकर्ताओं की प्रताड़ना से काफी परेशान थे और बीती रात्रि गांव से थोड़ी ही दूरी पर स्थित आम की बाग़ मे साडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Don`t copy text!