प्रदेश के मुख्य मंत्री के प्रति अभद्र भाषा मे अशोभनीय गाली-गलौज की वीडियो वायरल होने पर सफदरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी । प्रदेश के मुख्य मंत्री के प्रति अभद्र भाषा मे अशोभनीय गाली-गलौज की वीडियो वायरल होने पर सफदरगंज पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 , 353 , 196 ( 1)तथा सूचना प्रौद्योगिकी ( संशोधन) अधिनियम की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है ।

ज्ञात हो कि कस्बा सफदरगंज निवासी फरहान पुत्र मो• कामिल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को अभद्र भाषा मे अशोभनीय बातें कहते हुए गालियां दी थी जिसका वीडियो वायरल होने के बाद कस्बे के लोगों मे गहरी नाराजगी थी । बताते चलें कि स्थानीय हनुमान मंदिर की दूकानों मे तीन दूकानें समुदाय विशेष के लोगों को किराये पर दी गई हैं । अभियुक्त फरहान उसी मे रेडीमेड कपड़े की दूकान चलाता है । कस्बा वासियों का कहना है कि उन दूकानों पर शरारती व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है यह घटना उसी का परिणाम है ।

Don`t copy text!