पुलिस अफसरों ने देखे सीसीटीवी फुटेज, पुलिस कर्मियों और पीड़िता के लिए बयान..

मुकीम अहमद अंसारी

कादरचौक थाना परिसर में अपहृत किशोरी ने एसआई पर लगाए थे दुष्कर्म करने के गंंभीर आरोप

एसएसपी ने मामले की जांच सीओं उझानी को सौंपी

बदायूं।अपहृत किशोरी से एसआई पर दुष्कर्म करने के लगे आरोप की जांच शुरू हो गई है।एसएसपी ने मामले की जांच सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह को सौंपी है।बुधवार को सीओ उझानी के साथ सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय कादरचौक थाने पहुंचे।दोनों ने थाने के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की।महिला आरक्षी और सिपाही के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा पीड़िता के भी बयान दर्ज किए गए।एसआई के कमरे का निरीक्षण किया गया।इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
कादरचौक थानाक्षेत्र के एक गांव की अपहृत किशोरी ने थाने में तैनात रहे एक एसआई पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।मंगलवार शाम न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने किशोरी को परिजनों को सुपुर्द किया।तब उसने एसआई की करतूत को परिजनों के सामने बयां किया। उसने बताया कि नौ जून की देर शाम को उसे भमुइया गांव निवासी मुज्जकिर, इस्माईलुपर निवासी पप्पू और ममता अगवा कर ले गए थे। एसआई व पुलिस टीम ने उसे तमिलनाडु से पकड़ा।
तमिलनाडु से लाते समय ट्रेन में उसके साथ एसआई ने छेड़खानी की। आरोप है 21 जून को उसे कादरचौक थाने लाया गया। एसआई उसे अपने कमरे में ले गया।डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी दी। उसे 23 जून को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।यहां भी उसे चुप रहने की धमकी दी, लेकिन किशोरी ने दावा किया है उसने कोर्ट में एसआई के खिलाफ दुष्कर्म के बयान दर्ज कराए हैं। जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया है।किशोरी के बयान के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है।
एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ उझानी को सौंपी है। बुधवार को सीओ उझानी व सीओ सिटी कादरचौक थाने पहुंचे। यहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। 21 जून को किशोरी कहां-कहां गई और बैठी। कितने समय तक वह थाने के अंदर रही। किसके साथ रही। इन सब बिंदुओं पर जांच की गई है।
एसआई के साथ तमिलनाडु गई महिला कांस्टेबल पूजा ढाका व कांस्टेबल मोहित कुमार के भी बयान दर्ज किए गए।उनसे ट्रेन में किशोरी किसके साथ थी, इस बारे में बयान लिए गए।अधिकारियों ने एसआई के कमरे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ट्रांसफर के बाद शाहजहांपुर जा चुके एसआई से भी संपर्क कर बदायूं आकर बयान दर्ज कराने को कहा।सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। एसआई पर लगे आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाने के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच व दो पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे।उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!