बाराबंकी। विकास खंड हरख की ग्राम पंचायत टेरा में भारतीय किसान यूनियन की रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन विस्तार के लिए नई सदस्यता अभियान चलाया गया।
चौपाल की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष शिव नारायण सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने आसपास के गांवों से आए लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई। साथ ही सभी को एकजुट होकर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर पटेल, जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा और जिला महामंत्री राम सेवक रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बंकी ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश कुमार, हेतराम और शाहिद अली समेत सैकड़ों किसानों ने भी चौपाल में हिस्सा लिया।
- Likes
- Followers
- Subscribers
- Posts
Related Posts

