बदायूँ। बीएसपी के सदर विधानसभा अध्यक्ष रूपेश गौतम के खिलाफ जातीय भावनाएं भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।मामला सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज हुआ है।रूपेश गौतम ने दो दिन पहले अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें कुर्मी, यादव और पाल समाज को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।यह पोस्ट इटावा जिले की एक घटना से जुड़ी थी,लेकिन उसने स्थानीय स्तर पर भी तनाव की स्थिति बना दी।गांव शिकरापुर के रहने वाले राजीव कुर्मी को यह पोस्ट दिखी, जिसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर रूपेश के खिलाफ तहरीर दी।
राजीव का आरोप है।कि यह पोस्ट जानबूझकर जातीय हिंसा फैलाने के उद्देश्य से लिखी गई और इससे कुर्मी समाज समेत अन्य जातियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि रूपेश गौतम के फेसबुक मित्र पप्पू सागर और नीरज गौतम ने भी उस विवादित पोस्ट का समर्थन करते हुए टिप्पणी की है। राजीव कुर्मी ने पुलिस को फेसबुक के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर सौंपे हैं और तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।जिसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर,रूपेश गौतम ने अपनी फेसबुक आईडी पर सफाई पेश की है।उन्होंने कहा कि पोस्ट का उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।वह इटावा की घटना पर अपनी निजी राय साझा कर रहे थे।उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

