शराब सेल्समैन से दिन दहाड़े बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बयासी हजार रुपए की नगदी लूटी पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध

बदायूं। उघैती बिसोली मार्ग पर दिनदहाड़े एक शराब सेल्समैन से दो बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बयासी हजार रुपया लूट लिया। सेल्समैन के विरोध करने पर बदमाशों ने मार पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सी ओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

बताया जाता है कि बिसोली के मोहल्ला कटरा निवासी दीपू पुत्र निरंजन इस्लामनगर की एक शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं । गुरुवार को शराब डीलर को बाइक से रूपये बायसी हजार रुपए देने बिसोली जा रहा था, कि गदगांव के पास एक बाइक पर सवार हथियारबंद दो बदमाशों ने ओवरटेक कर दीपू की बाइक रोक ली व तमंचां दिखाकर रुपये बयासी हजार रुपए लूट लिऐ ।
सूचना पर पहुंचे सीओ बिसोली संजीवकुमार व उधैती एसओ कमलेश मिश्रा ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आस-पास के लोगों से जानकारी की और आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखें। थाना अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना झूठी लग रही है फिर भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!