ग्राम प्रधान ने स्वयं तथा अपने एक दर्जन से ज्यादा परिजनों को ग्राम सभा की सार्वजनिक उपयोग की खाली पड़ी भूमि पर कराया अवैध कब्जा,
पूर्व प्रधान ने एसडीएम सहसवान को प्रार्थना पत्र देकर एक वर्ष पूर्व कार्यवाही किए जाने की थीं मांग,
पूर्व प्रधान के प्रार्थना पत्र को एसडीएम ने डाला रद्दी की टोकरी में,
पूर्व प्रधान ने नवागंतुक तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर फिर लगाई गुहार,
सहसवान, बदायूं। सहसवान तहसील के राजस्व गांव घूरनपुर के पूर्व प्रधान अब्दुल रऊफ ने एसडीएम सहसवान को एक वर्ष घूरनपुर ग्राम की राजस्व खतौनी खाता संख्या 350 के गाटा संख्या 413 रखवा 0.481 हेक्टर (खाद्य के गड्ढे) जो सार्वजनिक प्रयोग के लिए खाली पड़ी थी उस पर मौजूदा ग्राम प्रधान मोहम्मद रफी ने स्वयं तथा अपनी एक दर्जन से ज्यादा परिजनों को उपरोक्त सार्वजनिक प्रयोग की भूमि जो खाली पड़ी थी उसे पर अवैध रूप से कब्जा कराकर सरकार को लाखों रुपए की क्षति पहुंचाई है खाली पड़ी सार्वजनिक प्रयोग की भूमि पर ग्राम प्रधान मोहम्मद रफीक तथा उसके परिजनों ने लाखों रुपए कीमत की रातों रात कोठी मकान बनाकर कब्जा कर लिया है।
पूर्व प्रधान अब्दुल रऊफ ने तहसीलदार को बताया की वर्तमान प्रधान मोहम्मद रफीक जो निर्वाचित प्रधान है जिसकी जिम्मेदारी ग्राम सभा की पंचायत में पड़ी खाली पड़ी भूमि की रखवाली करना है तथा अवैध रूप से कब्जा करने वालों चेतावनी दे कर राजस्व अधिकारी कर्मचारियों को जानकारी देना है परंतु यहां तो उल्टा ही हो गया घूरनपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद रफी ने तो ग्राम सभा की सार्वजनिक प्रयोग की भूमि पर स्वयं तो कब्जा कर लिया तथा अपने परिजनों की भी कोठियां मकान बनाकर कब्जा कर लिया सार्वजनिक प्रयोग की भूमि गाटा संख्या 413 रकबा 0.481 हेक्टर राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढे के नाम पर दर्ज होने के बावजूद कब्जा कर लिया।
पत्र में पूर्व प्रधान ने बताया कि उपरोक्त सार्वजनिक भूमि जो खाद के गड्ढे के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है समस्त ग्रामीण अपने परिजनों का कूड़ा कचरा डाला करते थे परंतु एक डेढ़ वर्ष पूर्व मौजूदा ग्राम प्रधान मोहम्मद रफीक ने सर्वप्रथम तो अपना कब्जा कर लिया और अपना मकान बना लिया इसके बाद उसने एक-एक करके एक दर्जन से ज्यादा अपने परिवारजनों को उपरोक्त भूमि पर कब्जा कर दिया। सार्वजनिक प्रयोग की भूमि पर ग्राम प्रधान द्वारा स्वयं तथा परिजनों को अवैध रूप से कब्जा किए जाने के कारण ग्रामीण लोगों को घर का कूड़ा कचरा डालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है की राजस्व ग्रामों में किसी भी कीमत पर सार्वजनिक प्रयोग की भूमि पर कब्जा नहीं होना चाहिए अगर कोई भी व्यक्ति कब्जा करता है तो उसे राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर तत्काल कब्जा हटाकर उसके विरुद्ध संबंधित थाने में अपराध पंजीकृत करेंगे।
पत्र मैं प्रधान मोहम्मद रऊफ ने एसडीएम सहसवान प्रेमपाल सिंह को एक वर्ष पूर्व प्रार्थना पत्र देखकर ग्राम सभा की सार्वजनिक प्रयोग की भूमि गाटा संख्या 413 पर अवैध रूप से किए गए कब्जे तुरंत कब्जा हटवा कर कबजेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

