सहसवान के उप जिलाधिकारी गौरव आर्य का तबादला, बिल्सी भेजे गए; खनन माफियाओं पर लगाम न लगा पाने के लगे आरोप

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूँ। जनपद बदायूँ में जिलाधिकारी अवनीश राय ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में सहसवान में तैनात रहे उप जिलाधिकारी गौरव आर्य का स्थानांतरण कर उन्हें बिल्सी का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है।

 

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी आदेश संख्या 223 के अनुसार यह तबादला शासकीय कार्य एवं जनहित में किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

गौरव आर्य के स्थान पर अब बदायूँ में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा को सहसवान का नया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी बनाया गया है।

 

वहीं स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि उप जिलाधिकारी गौरव आर्य अपने कार्यकाल के दौरान सहसवान क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं पर प्रभावी लगाम लगाने में नाकामयाब रहे। क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसको लेकर उनके कार्यकाल पर सवाल उठ रहे थे। अब नए अधिकारी से लोगों को सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!