खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उसावा व म्याऊ में जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के अन्तर्गत जिसमें थाना उसावा व म्याऊ के बाल कल्याण अधिकारी पुलिस द्वारा साइवर सुरक्षा की जानकारी देते हुये साइवर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकरी प्रदान की गयी।

परामर्शदाता वन स्टाप सेन्टर डोली द्वारा महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के अन्तर्गत साइवर सुरक्षा वन स्टाप सेन्टर की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ महिला एवं बालिका तथा बच्चों हेतु कार्य कर रही हेल्पलाइन नं0 112 1090 181 102 108 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

परामर्शदाता चाइल्ड हेल्पलाइन मुन्तजिम द्वारा 1098 की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि अगर किसी बच्चों को कोई भी समस्या है तो वह 1098 पर कॉल कर के अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। महिला एवं बालिका तथा बच्चों हेतु कार्य कर रही हेल्पलाइन नं0 112 1090 181 102 108 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा बालिका एवं महिला सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गयी

जे0एस0 फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन, प्रीति चौहान द्वारा एक युद्ध नशे के विरुद्ध मादक पदार्थो के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये मादक पदार्थो से बच्चों को दूर रखने की अपील की गयी।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी म्याऊ/उसावा राकेश कुमार निराला बाल कल्याण अधिकारी पुलिस, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सहायक पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, डी0एम0सी0 एच0ई0डब्लू छवि वैश्य, परामर्शदाता वन स्टाप सेन्टर डोली, सामाजिक कार्यकर्ता श्री भमरपाल सिंह, जे0एस0 एच0ई0डब्लू प्रीती चौहान, परामर्शदाता चाइल्ड हेल्पलाइन मुन्जजिम, के साथ बाल विकस परियोजना अधिकारी खण्ड म्याऊ/उसावा उपस्थिति रही।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!