चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर होने पर पुलिस कर्मी व अन्य संभ्रांत लोगों ने विदाई दी

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। कोतवाली क्षेत्र की दबतोरी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अर्जुन सिंह का ट्रांसफर होने पर चौकी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने विदाई दी। सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने कहा क्षेत्र जैसा आपसी भाईचारा और कहीं नहीं देखा। मैं हमेशा यहां के लोगों व अपने स्टाफ को हमेशा याद रखूंगा। इस अवसर पर भाजपा नेता एड. सुनील सिंह, लक्ष्मीपुर के पूर्व प्रधान नुसरत खां, प्रधान दौलतपुर दीपक चौहान, ललुआ नगला के प्रधान ओमेंद्र, बबलू फौजी, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रिज़ाबुल हसन, अजय कुमार, अमित कसाना, मोहम्मद सरताज आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!